[t4b-ticker]

लुटेरी दुल्हन ने पहले और दूसरे पति से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की और फिर फुर्र

रांची :

झारखंड के चतरा से ठगी का एक ऐसा अनूठा मामला सामने आया है। जिससे हर कोई हैरान है। इटखोरी की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए एक नहीं बल्कि तीन युवकों से शादी कर ऐसी ठगी की कि हर कोई दंग रह गया। यह लुटेरी दुल्हन अब अमेरिका फुर्र हो गई है। इस शातिर दुल्हन के चर्चे आजकल चतरा में हर किसी की जुबां पर हैं। युवती के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे तथा गुजरात के राजकोट में ठगी का मामला दर्ज कराया गया है जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
 
 

पहला पति

 
दरअसल प्रियंका ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपनी शानदार प्रोफाइल बनाई। जिसके जरिए उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गिरीडिह के ही एक युवक के साथ शादी कर ली। इसके बाद युवक और प्रियंका के बीच कुछ समय बाद लड़ाई-झगड़े होने लगे। लेकिन प्रियंका इतनी शातिर थी कि उसने किसी तरह अपने इस पहले पति से एक करोड़ रुपये ठग लिए और फिर गायब हो गई। इस युवक के साथ एक शानदार होटल में प्रियंका ने शादी रचाई थी।
 
 
 

इसके बाद उसने गुजरात के एक शख्स को अपने जाल में फंसाया और शादी कर ली

 
इसके बाद प्रियंका ने फिर से मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर खुद को अविवाहित बताते हुए एक और प्रोफाइल बनायी और गुजरात के राजकोट निवासी अमित मोदी को अपने जाल में फंसाया और शादी कर उसके साथ रहने लगी। इस बीच प्रियंका ने ऐसा बहाना बनाया कि अमित से परिवार की आर्थिक तंगी का हवाला देकर करीब 45 लाख रुपये ले लिए। कुछ महीने अमित के साथ रहने के बाद एक दिन प्रियंका ने कहा कि उसकी दीदी को अब दिल्ली शिफ्ट होना है। इसलिए उसे दिल्ली जाना होगा। इसके बाद वह कभी नहीं लौटी।
 
 
 

तीसरा पति

 
कुछ समय बाद अमित को पता चला कि उसकी दुल्हन तो अमेरिका के कैर्लिफोनिया में शिफ्ट हो गई है और उसने किसी सुमित नाम के शख्स से शादी कर ली है। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि इसका पता तब चला। जब तीसरे पति सुमित की मां ने अमित के साथ प्रियंका की फोटो देखी।। इस पर उन्होंने जानकारी इकट्ठा की तो यह चौंकाने वाली बात निकलकर आई की यह युवती तो इसी तरह से ठगी करती चली आ रही है फिलहाल उसके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज हो गया है। जांच में पुलिस को यह भी पता लगा है कि इस महिला ठगने पासपोर्ट में भी गलत जानकारी दी थी लिहाजा उसकी भी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed