[t4b-ticker]

14 साल की लड़की से दुष्कर्म करता रहा स्कूल क्लर्क, और फिर एक दिन…..

उत्तराखंड 

पिथौरागढ़ के एक सरकारी स्कूल के क्लर्क पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी के गर्भवती होने से मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया है। जानकारी के अनुसार शमशेर बहादुर बिण ब्लॉक के एक हाईस्कूल में क्लर्क है। वह क्षेत्र के गांव में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। इसी दौरान उसने मकान मालिक की 14 साल की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ दिन पहले किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले का पता चला।  उपनिरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed