[t4b-ticker]

Corona breaking:प्रदेश में आज 99 कोरोना मरीज मिले

राजधानी रायपुर में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। सूबे में आज सबसे अधिक 46 केस आज रायपुर में मिले। कल राजधानी में 18 पाॅजिटिव मरीज पाए गए थे। रायपुर में पाॅजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के माथे पर बल ला दिया है। राजधानी में आज के 46 मिलाकर पाॅजिटिव केसों की संख्या 492 हो गई है। इनमें 244 मरीजों की उपचार के बाद छुट्टी हो चुकी है।
वहीं, बिलासपुर के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई हैं। लेबर कमिश्नर प्रवासी मजदूरों को रिसीव करने कई बार रेलवे स्टेशन गई थीं। उनके पाॅजिटिव आने के बार लेबर विभाग ने बिलासपुर के आफिस को बंद कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में रायपुर के अलावा जांजगीर से 19, बिलासपुर से 9, कांकेर से सात, नारायणपुर से छह, रायगढ़ से पांच, बलौदा बाजार से तीन, बीजापुर से दो, राजनांदगांव और बेमेतरा से एक-एक पाॅजिटिव मिले हैं। इनके अलावा विगत रात्रि की रिपोर्ट के अनुसार कुल ग्यारह केस मिले थे, जिनमें गरियाबंद से छह, दंतेवाड़ा और दुर्ग से दो-दो और कांकेर से एक मरीजों की पहचान की गई थी। टोटल मिलाकर आज 99 पाॅजिटिव मरीज पाए गए छत्तीसगढ़ में। राज्य में कोरोना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed