[t4b-ticker]

Corona breaking:प्रदेश में अभी-अभी 95 नए कोरोना मरीज मिले, रिवाइज्ड मेडिकल बुलेटिन जारी

रायपुर– प्रदेश में देर रात फिर नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए है, जिसमें 249 के बाद 95 मरीजों की पहचान की गई है, इसके साथ ही आज कुल 344 मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। देर रात मिले रिपोर्ट में दुर्ग से 46, राजनांदगांव 14, रायपुर और कोरबा से 11-11, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलरामपुर से 2 मरीज शामिल है।
न्यायधानी में कोरोना का बढ़ता दायरा…
कोरोना महामारी अब राजधानी के बाद न्यायधानी में भी भारी पड़ने लगी है। क्योंकि कोरोना का खतरा शहर के रिहायशी इलाकों के अलावा हजारों के संख्या में मौजूद कैदियो के बीच पहुँच चुका है। जहाँ से शनिवार को केंद्रीय जेल में फिर कोरोना की वापसी हुई है। जहां के पांच जेलकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनकी उम्र 42,27,47,46 और 39 साल बताई जा रही है। यह भी पूर्व में पॉजिटिव मिले बंदी के संपर्क में आकर ही संक्रमित हुए है। आपको बता दे शनिवार को जिले में 22 नए पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे 6 फीमेल और 16 मेल शामिल है। पॉजिटिव आए सभी मरीजो में से केवल चार मरीजो की ट्रैवल हिस्ट्री है। बाकि सभी संक्रमित मरीजो के संपर्क में ही आकर कोरोना संक्रमित हुए है। इन में सर्वाधिक मरीजो की संख्या बिलासपुर शहर है। जहाँ 13 मरीज मिले है इनमें जिला अस्पताल की सिविल सर्जन के 34 वर्षीय पुत्र भी संक्रमित पाया गया है। जो पूर्व में अपने छोटे भाई के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। इसके अलावा किर्गिस्तान से लौटे तीन छात्र भी कोरोना के चपेट में आए है। जिसमें दो 22 वर्षीय युवक और एक 22 वर्षीय युवती शामिल है। सभी दिगर देश से लौट कर तोरवा के एक निजी होस्टल में क्वॉरेंटाइन थे। जहाँ संदेह के आधार पर उनकी आरटीपीसीआर जांच की गई थी। नेहरू चौक निवासी 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। जो हालहि में बंगुलरू से लौटे था। साथ ही जबड़ापारा से 21 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय बालिका भी पॉजिटिव आई है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाला 8 वर्षीय बालक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इधर बिल्हा ब्लॉक से पांच पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमे बिल्हा निवासी 15 वर्षीय बच्ची,वार्ड नं 1 श्यामविहार कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक, वार्ड नं 8 से 36 वर्षीय महिला ,वार्ड नं 9 से 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ मटियारी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वही मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पेंड्री निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति,कुटेला निवासी 32 वर्षीय महिला के साथ किरारी गांव के एक ही परिवार से 9 वर्षीय बच्ची और 14 वर्षीय किशोर पॉजिटिव पाया गया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो कि संख्या 521 पहुंच चुकी है। जिनमे अब भी 119 एक्टिव मरीज जिले में है। जिनका इलाज रायपुर और बिलासपुर के कोविड-19 हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 7182 संक्रमित मिले है,जिसमें 4683 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।39 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 2460 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

एक्टिव 2460 मरीजों में

दुर्ग से 204 (5 मृत)

राजनांदगांव से 86 (3 मृत)

बालोद से 16

बेमेतरा से 20

कवर्धा से 51

रायपुर से 1166 (18 मृत)

धमतरी से 7 ( 1 मृत)

बलौदाबाजार से 23 (1 मृत)

महासमुंद से 17 (1 मृत)

गरियाबंद से 23

बिलासपुर से 160 (2 मृत)

रायगढ़ से 39 (2 मृत)

कोरबा से 52

जांजगीर-चांपा से 71 (2 मृत)

मुंगेली से 31

गौरेला पेंड्रा मरवाही से 5

सरगुजा से 79 (1 मृत)

कोरिया से 15

सूरजपुर से 11

बलरामपुर से 20

जशपुर से 29

जगदलपुर से 72 (1 मृत)

कोंडागांव से 46

दंतेवाडा से 20

सुकमा से 38

कांकेर से 71

नारायणपुर से 18

बीजापुर से 49 है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed