[t4b-ticker]

थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… कालोनी के एक मकान में जिस्म फरोशी करते पकड़े गए 03आरोपी…

कोरबा जिले के पंप हाउस कॉलोनी के बीच एक लम्बे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था, जहाँ पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हो रही थी कि सुखविंदर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा एक लम्बे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जहां पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर सुखविंदर सिंह से सौदा किया। जहां महिला दलाल ने उन्हें अंदर बुलाया। अंदर जाते ही कस्टमर बने पुलिस ने अपने टीम को इशारा कर बुलाया। जहां पुलिस ने घर की तलाशी ली। एक बंद पड़े कमरे में 01 महिला एवं 01 पुरुष संदिग्ध परिस्थिति में पाए गए। जहाँ उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए आरोपियों में पंप हाउस निवासी सुखविंदर सिंह पिता स्वर्गीय हरनाम सिंह जिला जांजगीर चांपा निवासी, विजय अग्रवाल पिता रामअवतार अग्रवाल व गुलाब पटेल पिता रामप्यारे पटेल को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।पंप हाउस कॉलोनी में लम्बे समय से सुखविंदर सिंह द्वारा रैकेट चलाया जा रहा है। जहाँ पुलिस ने कई बार कार्रवाही कर सुखविंदर सिंह को जेल भेजा जा चूका है। उसके बाद भी व्यक्ति द्वारा जिस्मफरोशी का काम किया जा रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि अब पुलिस  सुखविंदर सिंह पर कितनी कड़ी कार्यवाही करती है।

 

You missed