[t4b-ticker]

पाश एरिया के घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, 2 महिलाएं व 2 युवक गिरफ्तार-संचालिका मौके से फरार

लुधियाना-
बीते लंबे समय से एसबीएस नगर,धांधरा रोड़ स्थित एक निजी स्कूल के नजदीक घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर थाना सदर की पुलिस पार्टी ने छापामारी कर मौके से दो महिलाओं व दो युवकों को गिरफ्त में लिया है।लेकिन संचालिका मौके से फ़रार होने में कामयाब हो गई।मामले की जानकारी थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि बीते दिन शाम साढ़े छह बजे के करीब उन्हे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली संचालिका अमन जोकि घर में ही युवतियों व महिलाओं को बुलाकर उनका शारीरिक शोषण करवाती है।जिस सूचना को पहल के आधार पर कार्यवाई करते उनकी तरफ से अंतर्गत पड़ती पुलिस चौंकी बसंत एवेन्यू के इंचार्ज रणजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी व महिला पुलिस संग उक्त स्थान पर रेड करके मौके पर से दो महिलाओं व दो ग्राहक युवकों को धर दबोचा है।जिनकी पहचान ग्राहक आकाशदीप सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी प्रीत विहार दुगरी और गुरप्रीत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी एसबीएस नगर धांधरा रोड़ के रूप में है।वहीं पकड़ी गई महिलाओं की पहचान नीशा पत्नी बलजिंदर सिंह निवासी प्रतापपुरा हांबडा रोड़ और परमजीत कौर पुत्री दर्शन सिंह निवासी कोट मंगल सिंह के रूप में है।इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की आयु 25 से 30 वर्ष के आसपास है।जिनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।साथ ही फ़रार संचालिका अमन को पकड़ने के लिए रेड जारी हैं,जिसे जल्द गिरफ्त में लिया जाएगा और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

You missed