[t4b-ticker]

वकील की हत्या मामले में खुलासा…आपसी विवाद के चलते 4 आरोपियों ने  की थी हत्या

राजनांदगांव
09 जुलाई को ग्राम फरहद में हुई संजय साहू वकील की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है। उनका शव शुक्रवार सुबह सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला था। सुबह ग्रामीण बाहर निकले तो सड़क पर खून के निशान देखे। इसके बाद वारदात का पता चला।
यह घटना सोमनी थाना क्षेत्र की है, जहां अधिवक्ता संजय साहू की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। आशंका जताई जा रही थी कि अवैध संबंधों में देर रात हत्या कर शव वहां फेंका गया है। शव के शरीर पर सिर्फ अंडर गारमेंट्स मिले हैं। शुक्रवार की सुबह आने-जाने वाले ग्रामीणों ने सड़क पर खून पड़ा देखा। इस पर वे पीछा करते हुए गए तो देखा कि सड़क किनारे नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed