[t4b-ticker]

BREAKING : 11 लोगों की लाश मिलने से सनसनी, खेत में बिखरे मिले मृत शरीर, हत्या की आशंका

जोधपुर
राजस्थान के जोधपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आाया है। यहां खेत में 11 लोगों की लाश पड़ी मिली है। सभी मृतक पाकिस्तानी शरणार्थी बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में मामला आग की तरह फैलते ही लोग सकते में आ गए हैं। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है जिसके बाद मौके से पुलिस घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गई है। एक साथ 11 लोगों की लाश मिलने से हत्या की आशंका गहरा रही है।
 
जानकारी के मुताबिक देचू के लोड़ता अचलावता गांव की यह घटना है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों के शव बरामद किए। साथ ही एक युवक घायल अवस्था में दिखा, जिसको पुलिस ने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों में 2 पुरुष, 4 महिला, 5 बच्चे बताए जा रहे हैं।  मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed