[t4b-ticker]

04 क्विंटल गांजा के साथ 4 आरोपी व 2 नाबालिक गिरफ्तार,लगजरी कारो मे एक दूसरे को पायलेटिंग कर रास्ता क्लियर कर गांजा पार कराने का काम करते थे

महासमुंद

एक महेन्द्रा मैक्स पीकअप, एक मारूति बलेनो, एक टाटा टीयागो कार में 04 क्विंटल गांजा के साथ 04 आरोपी व दो अपचारी बालक गिरफ्तार।**सभी आरोपी आपस में दोस्त, एक गिरोह की तरह लग्जरी कारों में एक दूसरे को पायलेटिंग कर रास्ता क्लियर कर गांजा पार कराने का करते थे काम ।
तस्करों का मास्टर माईंड संतोष दौरा पूर्व में भी डकैती व अन्य मामलो में ओड़िशा में जा चुका है जेल।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को सूचना मिली की महासमुंद के रास्ते अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलें के एन0एच0 मार्ग 353,53 में स्थित थाना/चैकी थाना प्रभारियों को ओडिसा के महासमुंद मध्य संदिग्ध वाहनों के चेकिंग कर अवैध गांजा परिवहन को रोकने हेतु निर्देशित किया था। थाना प्रभारी बागबाहरा द्वारा क्षेत्र संघन संदिग्ध वाहनो की चेकिंग व मुखबिरों को सक्रिय करें अवैध गांजा के परिवहन की पता तलाश कर रही थी कि नगर पालिका बागबाहरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन नीला रंगा का मारूति बलेनों कार क्रमांक OD 02 AM 1362 तेज रफ्तार से आ रही थी जिसे रोक गया। वाहन में दो व्यक्ति कैलाश चेटी पिता समदस चेटी उम्र 24 वर्ष सा. गिरलीगुमा थाना दशमतपुर जिला कोरापुट ओडिशा, एक नाबालिक  सवार थे। वाहन की तलाशी ली गई जिसमें उक्त वाहन में 5-5 किग्रा के 10 पैकेट में भरा वजनी 50 किग्रा0 अवैध गांजा डिक्की में रखा हुआ मिला। जिसें जप्त कर आरोपिओं को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार थाना बागबाहरा के टीम कंटेनमेंट जोन के पास से आने-जाने वाले वाहनों को बाई पास करा रही थी कि एक संदिग्ध वाहन टाटा टीयागो क्र0 OD 10 N 7574 ओडिशा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसे वाहन चेकिंग पाईंट पर रोका गया। जिसमें दो व्यक्ति रंजन खोरा पिता लक्ष्मण खोरा उम्र 25 वर्ष सा0 बारनीपुर राणा शाही जिला कोरापुट ओडिशा, एक नाबालिक सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर उक्त वाहन में 5-5 किग्रा के 10 पैकेट में भरा वजनी 50 किग्रा0 अवैध गांजा डिक्की में रखा हुआ मिला। अवैध गांजा को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपियो से गांजा के संबंध में पूछताछ में बताया कि वे सभी जयपुर कोरापुट के रहने वाले है। कोरापुट का ही रहने वाला संतोष दौरा के साथ हमलोग सभी गांजा लेकर आये है और संतोष दौरा भी एक आंध्रप्रदेश पासिंग पीकअप में गांजा लेकर आ रहा है। तभी आरोपिओं द्वारा बताये गये पीकअप वाहन की पता तलाश थाना बागबाहरा टीम द्वारा कोमाखान से बागबाहरा आने-जाने वाले रास्तो पर किया जा रहा था। पुलिस स्टाफ बागबाहरा द्वारा तत्काल चेकिंग पाईंट को अलर्ट किया जो पीकअप वाहनों पर नजर रख रही थी तभी पिथौरा चैक बागबाहरा के पास महिन्द्र मैक्स पीकअप क्र0 AP 31 TT 1911 वहा से तेज रफ्तार में गुजरी। जिसे पीछाकर कर रोका गया। वाहन में संतोष दोरा पिता नकुल दौरा उम्र 24 वर्ष सा. बारनीपुट थाना जैपुर जिला कोसपुट ओडिशा, जयसिंह पिता जगबंधु बाघ उम्र 25 वर्ष सा. किश्चनेवहा वार्ड नं 05 बिजुराजानगर जैपुर जिाल कोरापुट ओडिशा सेवार थे। वाहन को तलाशी ली गई जिसमें मिर्ची भरा हुआ था। मिर्ची बोरी को निकाल कर वाहन की तलाशी ली गई तो 15 सफेद प्लास्टिक बोरिओं में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 15 बोरी वजनी 300 किग्रा0 अवैध गांजा को जप्त कर आरोपियों को मौके पर से गिरफ्तार कर थाना बागबाहरा ला गया। जहाॅ आरोपीयो से पूछताछ पर आरोपी संतोष दौरा द्वारा बताया गया कि वह अपने अपने महेन्द्रा पीकअप एवं अपने साथीओं के साथ मारूति बलेनो व टाटा टीयागो कार में अवैध गांजा को ओडिशा कोरापुट से दीगर प्रांत खपाने हेतु लाना बताया। सभी आरोपी आपस में दोस्त है और एकराय होकर के गांजा खपाने दीगर प्रांत आये है। थाना बागबाहरा में तीनों प्रकरण में कुल 04 क्विंटल गांजा जुमला कीमती 40,00,000 रूपयें जप्त 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध धारा 20(ख),29 एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। महासमुंद पुलिस को अवैध गांजा परिवहन रोकने में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, सउनि0 बैशाली राम धु्रव, प्रआर. सोनचंद डहरिया, ललित पटेल, श्रवण कुमार दास आर. एकलव्य बैस, हरिश साहू, महेत्तर साहू, मालिक राम धु्रव, जितेन्द्र कुमार ठाकुर शंकर ठाकुर, हिरालाल अकोनिया, भेटनारायण सिन्हा, रूपानंद गढ़तिया, जितेन्द्र ठाकुर, संजय निषाद, पिताम्बर साहू, शशी दीवान द्वारा की गई है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*1. कैलाश चेटी पिता समदस चेटी उम्र 24 वर्ष सा. गिरलीगुमा थाना दशमतपुर जिला कोरापुट ओडिशा*
*2. रंजन खोरा पिता लक्ष्मण खोरा उम्र 25 वर्ष सा0 बारनीपुर राणा शाही जिला कोरापुट ओडिशा,*
*3.संतोष दौरा पिता नकुल दौरा उम्र 24 वर्ष सा. बारनीपुट थाना जैपुर जिला कोरापुट ओडिशा,*
*4.जयसिंह पिता जगबंधु बाघ उम्र 25 वर्ष सा. किश्चनेवहा वार्ड नं 05 बिजुराजानगर जैपुर जिाल कोरापुट ओडिशा।*
*5. 02 नाबालिक।*

*जप्त मशरूका*
*1. 4 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40,00,000 रूपये।*
*2. 01 नग महेन्द्रा पीकअप, 01 नग टाटा टीयागो, 01 नग मारूति बलेनो कार कीमती 15,00,000 रूपये।*
*3. 03 नग मोबाईल कीमती 15,000 रूपयें।*
*4. 4100 रूपयें नगदी रकम।*
*5. 01 नग आधार कार्ड,
*6. 01 नग एटीएम कार्ड,
*जुमला कीमती 55,00,000 रूपयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed