[t4b-ticker]

भाजपा नेता के फॉर्म हाउस मे सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन महिलाएं समेत 12 लोग गिरफ्तार

आगरा
पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। रैकेट होटल और गेस्ट हाउस में भी चलाया जा रहा था। जिले के एएसपी सौरभ दीक्षित ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सिकंदरा पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले कमला फार्म हाउस के बारे में बताया जा रहा है कि इस फार्म हाउस के मालिक भारतीय जनता पार्टी के एक नेता अशोक राणा का है। अशोक राणा को लेकर यह कहा जा रहा है कि वो आगरा जिला के भाजपा अध्यक्ष भी हैं। फार्म हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। यह तीनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे, सात मोबाइल, छह बीयर की केन, छह हजार रुपये और आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

अशोक राणा और विशाल गोयल पर भी इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सचिन, परम, विष्णु और विशाल गोयल ने फार्म हाउस लीज पर ले रखा है और यहीं से वो यह धंधा चलाते थे। पुलिस इसी मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी और इसी दौरान उसे होटल तथा फार्म हाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने का पता चला। फार्म हाउस में छापेमारी के लिए एएसपी सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसने फार्म हाउस में चल रहे इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed