[t4b-ticker]

कोरोना संक्रमित महिला के साथ डॉक्टर ने किया बलात्कार, खुद भी हुआ संक्रमित प्रशासन में मचा हड़कंप

अलीगढ़
जनपद के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना संक्रमित वार्ड में भर्ती एक महिला के साथ डॉक्टर ने रेप की घटना को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़ित महिला की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। बता दें कि युवती की रिपोर्ट 19 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसको अलीगढ़ के रामघाट रोड क्षेत्र स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया था। पीड़ित युवती का आरोप है कि आइसोलेशन सेंटर में नाइट शिफ्ट में तैनात सरकारी डॉक्टर ने युवती के साथ रेप किया। जिसके बाद युवती ने अस्पताल के स्टाफ को मामले की जानकारी दी। वही, अलीगढ़ के डीएम ने एसीएम व सीओ को जांच के लिए भेजा। उधर, पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी डॉक्टर भी एक होटल में क्वारंटाइन हैं। पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed